फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   bike entered in the standing truck, a youth dead, two injured

खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत दो जख्मी

Sat, 14 Nov 2015 10:54 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर स्थित जनता ढाबा के निकट शुक्रवार की रात खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई और उसके दो अन्य साथी जख्मी हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खैराबाद इलाके के कैथाभारी गांव निवासी बनवारी (35) पुत्र रामजी अपने गांव के ही पड़ोसी इंद्रपाल को रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गया था। वहां से वापस घर जाते समय उसे रास्ते में गांव का ही गुड्डू पुत्र महेश मिल गया। कुछ दूर आगे चल कर हरगांव इलाके के नरसिंहपुर गांव निवासी प्रेमशंकर ने उससे बाइक पर बिठाने की मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते बनवारी ने उसको भी बैठा लिया। तीनों लोग बाइक से जा रहे थे। जब यह लोग नेशनल हाइवे पर जनता ढाबा के निकट पहुंचे, तभी इनकी बाइक सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनको फौरन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।


जहां चिकित्सकों ने बनवारी को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गुड्डू व प्रेमशंकर को गंभीर हालत के चलते लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed