{"_id":"d4aa108ba19e389405b0b3cc97253ded","slug":"bike-crashed-into-the-trolley-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ट्रॉली से टकराई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ट्रॉली से टकराई, दो घायल
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तम्बौर थानाक्षेत्र में रेउसा तिराहे के निकट शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई, जिससे बाइक पर सवार क्षेत्र के बसंतापुर निवासी चंद्रशेखर (25) पुत्र रामधार व महमदपुर उसिया निवासी राजाराम (50) पुत्र बिरजू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।