फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike collided with bridge collapse, two killed

पुलिया से टकरा खाई में गिरी बाइक, दो की मौत

Tue, 02 May 2017 11:40 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Tue, 02 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with bridge collapse, two killed
पुलिया से टकरा कर क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
सिधौली कोतवाली क्षेत्र में बाड़ी कस्बे के निकट कटरा पुलिया के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बाइक बीस फिट गहरी खाई में चली गई। इस हादसे में ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवारों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया, वहीं तीसरे युवक का उपचार लखनऊ में चल रहा है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन


सिधौली कोतवाली क्षेत्र के किशुनपुर निवासी पुनीत (20) पुत्र नौमीलाल, कुशेंद्र (19) पुत्र सूरजबली व पवन (18) पुत्र सुरेंद्र कुमार सोमवार की देर रात बाइक पर सवार होकर संदना इलाके के कन्नपुर गांव को एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


जब यह लोग सिधौली कोतवाली इलाके में बाड़ी के निकट कटरा पुलिया के पास पहुंचे, तभी अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फिट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पुनीत को मृत घोषित कर दिया, वहीं कुशेंद्र व पवन को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में कुशेंद्र की भी मौत हो गई, जबकि पवन का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed