{"_id":"6240b3841ac4146a16631aaa","slug":"bike-along-with-clothes-burn-in-fire-sitapur-news-lko623424627","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों में दो घर खाक, 5.77 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों में दो घर खाक, 5.77 लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना थानगांव और रेउसा इलाके में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आकर दो घर जलकर खाक हो गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में नकदी समेत करीब साढ़े पांच लाख से अधिक के नुकसान का आंकलन किया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
रेउसा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा कला मजरा बदलीपुरवा निवासी रामचन्द्र सिंह के पुत्र मोहित का विवाह चार अप्रैल होना है। जिसके लिए घर में शादी का सामान कपड़ा, गहने, बर्तन आदि रखे थे। रविवार की दोपहर अचानक आग लगने से घर में रखी 90 हजार की नकदी समेत कपड़े, बर्तन, अनाज, जेवर आदि सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी के मुताबिक, नकदी समेत करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया।
थानगांव के ग्राम बैजवारी निवासी शेष कुमार बाजपेयी के यहां आग लगने से एक बाइक कपड़े, बर्तन, 17 हजार की नगदी 77 हजार का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटनाओं की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। तहसीलदार बिसवां अभिचल प्रताप सिंह ने बताया कि कंबल, तिरपाल, भोजन व्यवस्था लेखपाल को भेजकर कराई गई है। नुकसान का आंकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।