फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BEO Sidhauli suspended for negligence

Sitapur News: लापरवाही पर बीईओ सिधौली निलंबित

Mon, 05 May 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 05 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
BEO Sidhauli suspended for negligence
सीतापुर। आकस्मिक अवकाश को मेडिकल में स्वीकृत करने पर सिधौली के बीईओ को निलंबित कर दिया गया है। एक शिक्षक ने 14 आकस्मिक अवकाश के बदले 20 ले लिए। बीईओ ने अतिरिक्त छह अवकाश को चिकित्सीय अवकाश में बदल दिया। जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आने पर बीईओ सिधौली को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की टीम ने 19 अप्रैल 2004 को सिधौली के प्राथमिक विद्यालय जयपालपुर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में सहायक अध्यापक कौशल कुमार वर्मा ने मान्य 14 के बजाय 20 आकस्मिक अवकाश लिए थे। यह अवकाश अंकित किए जाने के बावजूद बीईओ सिधौली संजय कुमार ने छह अतिरिक्त अवकाश को चिकित्सीय अवकाश में बदल दिया।
विज्ञापन

28 सितंबर 2024 को इन्हें स्वीकृत कर दिया। टीम ने कहा इससे स्पष्ट होता है कि बीईओ ने राज्य स्तरीय टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। इस पर इन्हें निलंबित करते हुए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक(बेसिक) लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed