फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Benefit of PM housing given to nine ineligible

नौ अपात्रों को दिया पीएम आवास का लाभ

Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Benefit of PM housing given to nine ineligible
कमलापुर (सीतापुर)। सचिव की मनमानी कार्यशैली से पीएम आवास अपात्रों को स्वीकृत किए जा रहे हैं। एनसीपी जिलाध्यक्ष की शिकायत पर पीडी डीआरडीए के निर्देश पर एक ग्राम पंचायत की जांच की गई। इसमें नौ अपात्रों को आवास स्वीकृत कर धनराशि भेजे जाने का खुलासा हुआ है। बीडीओ ने संबंधित सचिव का जवाब तलब करने के बाद उन्हें दोषी ठहराते हुए जांच रिपोर्ट पीडी को भेजी है।
विज्ञापन

प्रकरण विकास खंड कसमंडा की ग्राम पंचायत कैमा का है। यहां कई अपात्रों को आवास का लाभ देने की शिकायत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह ने परियोजना अधिकारी से की थी। इस संबंध में साक्ष्य के रूप में जिस परिवार के पति-पत्नी दोनो को आवास स्वीकृत किए गए। उनका विवरण भी अंकित किया गया।
विज्ञापन

पीडी एके सिंह ने जांच के निर्देश तत्कालीन बीडीओ कसमंडा को दिए थे। बीडीओ ने जेई आरईएस मूलचंद यादव से जांच कराई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया, कई ऐसे दंपती हैं जिन्हें आवास का दोहरा लाभ दिया गया है। नौ अपात्रों को आवास की धनराशि दिए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अपात्रों को दिया गया आवास
जिन दंपतियों और एक ही परिवार के लोगों को दो बार आवास आवंटित किए गए, उनमें कन्हैया और उनकी पत्नी बिंदेश्वरी को लाभ दिया गया है। इसी प्रकार रामसरन व उनकी पत्नी रूपरानी, मुन्नू और उनकी पत्नी राजरानी, सोबरन के साथ ही उनकी पत्नी अजय कुमारी, इंद्रमोहन व उनकी पत्नी शीतल, कमलेश व पत्नी किरन, प्रेमचंद्र सहित उनकी पत्नी मधुरानी, संतोष व उनकी पत्नी किरन, नरेश व उनके भाई रामनरेश शामिल हैं।
बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी कैमा मयूरेश राय से जवाब मांगा और तीन दिनों में अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। कहा, तीन दिनों में संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोहरे आवंटित आवासों की संपूर्ण धनराशि वेतन से वसूल की जाएगी। बीडीओ ने जांच आख्या परियोजना निदेशक को भी भेज दी है।

ब्लाक कसमंडा की ग्राम पंचायत कैमा के नौ अपात्रों को पीएम आवास योजना का लाभ देने के मामले में ग्राम विकास अधिकारी मयूरेश राय और पटल सहायक शशिकांत बाजपेई दोषी हैं। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- अरुण कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed