फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   be, aware of women

जागरूक हो महिलाएं

Tue, 08 Sep 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 08 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में समाज को एक नई पहल व सोच को आगे लाना होगा। तभी सशक्त भारत बनने का सपना पूरा हो सकता है। यह कहना है राज्यसभा सांसद व गीतकार जावेद अख्तर का।

विज्ञापन


वह मंगलवार को पत्नी शबाना आजमी के साथ बिसवां में महिला सशक्तिकरण प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण करने आए थे। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा का होना आवश्यक है। आज बदलते परिवेश में महिलाएं ही सशक्त भारत को विकसित करने में अपना अहम योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा महिलाएं घर की चारदीवारी से निकलकर देश में अपना स्थान बनाएं। सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं में हिस्सा लेकर अपने परिवार व समाज को स्वावलंबी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को विधायक रामपाल यादव, सपा जिलाध्यक्ष शमीम कौशर सिद्दीकी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अर्चना राठौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी इंद्रवीर यादव, एसपी राजेश कृष्ण, एमएलसी राकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


इसके बाद जावेद अख्तर व शबाना आजमी खैराबाद के मौलाना फजल हक स्मारक पहुंचे और यहां पर फूल मालाएं चढ़ाई। अल्लामा फजल हक मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद दोनों बड़े मखदूम की दरगाह पर गए। अल्लामा फजल हक के बेटे की दरगाह पर चादर चढ़ाई। दोनों यहां से अपने पैतृक आवास मियासरायं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed