फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BDC will go to vote in tight security arrangements

कड़े सुरक्षा व्यवस्था में मतदान करने जाएंगे बीडीसी

Fri, 09 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BDC will go to vote in tight security arrangements
सीतापुर। जिले में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसपी आरपी सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम किए हैं। सभी ब्लॉकों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहेगी। हर एक गतिविधि पर पुलिस पैनी नजर रखेंगी। गड़बड़ी कर चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसपी आरपी सिंह ने आठ ब्लॉकों पर ब्लॉक प्रमुुखी के चुनाव को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद से मातहतों के साथ बैठक कर रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। तैयारियां चल रही थीं लेकिन इसी बीच गुरुवार को कसमंडा ब्लॉक में नामांकन के दौरान हुए बवाल के बाद एसपी ने मामले को और गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को हुई घटना के बाद थाना पहुंचे एडीजी जोन एसएन साबत व आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को ब्लॉक प्रमुखी के होने चुनाव को शांति पूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के आदेश एसपी आरपी सिंह को दिए थे। इसी कड़ी में शनिवार को आठ ब्लॉकों पर प्रमुखी चुनाव को लेकर पुलिस महकमे की ओर से सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि सभी आठों ब्लॉकों पर एक-एक सीओ, दो से तीन थानेदार, पीएसी और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया कि एक ब्लॉक पर सीओ एसओ और पीएसी व अन्य पुलिस बल मिलाकर करीब सवा दो सौ पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेंगा।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक पर बनाए गए मतदान स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर ही गाड़ियों को रोककर उनकी गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद वाहनों में सवार बीडीसी को मतदान स्थल से दो सौ मीटर की दूरी पर लाकर रोका जाएगा। यहां पर उसकी जांच होगी। प्रमाण पत्र देखे जाएंगे।
जांच की पूरी प्रक्रिया से गुजरने के बाद ब्लॉक के गेट तक पुलिस कर्मी स्कॉट करते हुए बीडीसी को ले जाएगा। मतदान करने के बाद वापस आने पर बीडीसी को पुलिस कर्मी को वापस गाड़ी तक सुरक्षित पहुंचाएगा। इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। बीडीसी को ब्लॉक के गेट तक लाने और ले जाने के दौरान सिपाही कम से कम तीन से चार फीट की दूरी रहेंगे।
एसपी आरपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुखी चुनाव को लेकर कसमंडा ब्लॉक में एएसपी साउथ एनपी सिंह, परसेंडी ब्लॉक में एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों एएसपी इन ब्लॉकों पर तैनात रहेंगे।
यहीं से वे अन्य ब्लॉकों पर चुनाव की होने वाली हर गतिविधियों पर भी अपडेट लेते रहेंगे। इसके अलावा एसपी खुद डीएम विशाल भारद्वाज के साथ ब्लॉकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन यानी कि कोरोना कर्फ्यू है। ऐसे में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बेवजह किसी को भी सड़कों पर घूमने की छूट नहीं होगी। कोरोना कर्फ्यू का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
एसपी आरपी सिंह ने बताया कि लोगों से अपील है कि चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी प्रकार की गड़बड़ी न करें, अगर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू का शनिवार को कड़ाई से पालन होगा।

जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की छूट होगी। मतदान स्थलों पर सीओ-एसओ के साथ ही पीएसी भी लगाई गई है। कसमंडा ब्लॉक में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed