फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Batons stood in opposition to the Congress

लाठीचार्ज के विरोध में उतरे कांग्रेसी

Wed, 19 Aug 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 19 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जुलूस निकाला। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

विज्ञापन


इसके मार्फत कार्यकर्ताओं पर दर्ज केस वापस लेने व लाठीचार्ज मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहले जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एकत्र हुए। जिसके बाद जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सड़क पर आ गए।
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जुलूस नारेबाजी करते हुए शहर के जीआईसी चौराहा, कोतवाली चौराहा, राजा कॉलेज के करीब से होते हुए लालबाग चौराहे पर पहुंचा। यहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह से 17 अगस्त को प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। उससे उसकी मंशा साफ नजर आ रही है।

सरकार ने दमनकारी नीति का इस्तेमाल करते हुए 5 हजार लोगों पर मनमाने तरीके से रिपोर्ट भी दर्ज की, लेकिन प्रदेश सरकार का यह सोचना गलत होगा कि इस तरह की कार्रवाई से वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला तोड़ सकती है।

पार्टी गरीबों को न्याय दिलाने, अन्याय व भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहेगी। आजाद भारत में दमनकारी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी इसलिए दमन विरोधी दिवस के रूप में प्रदर्शन कर रही है।


लालबाग पर प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम सर्वेश कुमार को सौंपा। ज्ञापन में पार्टी नेताओं पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने और लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रदर्शन में पुष्पा भार्गव, जमुना प्रसाद शर्मा, सुरेश गुप्ता, रईश अहमद, रमेश निषाद, एमएल पांडेय, फरहद बेग सनी, क्षेमेंद्र बाजपेई आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed