{"_id":"6767097d00d93b62f904e2ad","slug":"bargawan-won-in-kabaddi-fukha-won-in-volleyball-sitapur-news-c-102-1-stp1002-124090-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कबड्डी में बरगावां, वॉलीबॉल में फुकहा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कबड्डी में बरगावां, वॉलीबॉल में फुकहा ने मारी बाजी
Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। बरगावां के महात्मा गांधी मिनी स्टेडियम में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल ने खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। विजयी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदित्य कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में बरगावां टीम प्रथम और द्वितीय स्थान पर भिठौरा की टीम रही। वाॅलीबॉल में फुकहा टीम को प्रथम और कुतुवापुर को द्वितीय स्थान मिला।
बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में बरगावां टीम को प्रथम स्थान मिला। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवानी और 200 मीटर में ऐश्वर्या मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजयी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत वर्मा, खेल अध्यापक उपेंद्र मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी नीरज कश्यप, सदस्य जिला पंचायत बृजेंद्र कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।