फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   banks opened but cash empty

बैंकों में दोपहर तक कैश खत्म

Mon, 28 Nov 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
banks opened but cash empty
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहे। सोमवार को जब बैंक खुले तो काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। कई जगह तो बैंक खुलने से पहले ही लोग लाइन में खड़े हो गए। कई बैंकों में दोपहर तक कैश ही खत्म हो गया, जबकि कुछ बैंकों में रुपये भुगतान करने की सीमा तय कर दी गई।
विज्ञापन


सोमवार को एटीएम का हाल भी बुरा रहा। तकनीकी खामियों के कारण तो कई कैश खत्म होने से बंद हो गए। रिजर्व बैंक से नोटों की अगली खेप भी नहीं पहुंच सकी। बैंकों में वही कैश भुगतान किया जा रहा है, जो खाताधारक जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को बैंकों में करीब 10 करोड़ रुपये जमा हुए, जबकि पांच करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। जिला मुख्यालय पर बैंक के अधिकारियों ने रुपये निकालने पहुंचे खाताधारकों को कैश की कमी का हवाला देते हुए सीमित कैश निकालने को कहा। जिसकी वजह से करीब तीन हजार रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से जिसको अधिक जरूरत थी, उसे 5 हजार से 10 हजार रुपये तक का भुगतान किया गया। लहरपुर कस्बे की कई बैंकों में दोपहर बाद तक कैश खत्म हो गया। कस्बे में चार एटीएम लगे हैं।

 

इनमें एक ही चलाया जा सका। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक मेें कैश न नहीं था। स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य बैंकों में दोपहर के वक्त कैश भुगतान करने का काम शुरू हुआ। यही हाल महमूदाबाद, बिसवां, सिधौली, महोली व मिश्रिख का रहा।



एलडीएम सिद्धार्थोपॉल ने बताया कि जिले में जो कैश मौजूद है, उसी से काम चलाया जा रहा है। मंगलवार तक आरबीआई से नोटों की अगली खेप आने की उम्मीद है। कैश मिलने पर उसी अनुसार लोगों में वितरण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed