{"_id":"5846f5954f1c1be359448b7f","slug":"bank-manager-car-smashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने तोड़ी बैंक प्रबंधक की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने तोड़ी बैंक प्रबंधक की कार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजकतत्वों ने मंगलवार देर शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंधक महेंद्र सिंह की कार में तोड़फोड़ की। घटना को लेकर शाखा प्रबंधक कुछ नहीं बता रहे हैं। घटना को नोट बंदी में बैंक शाखा से लोगों को हो रही दिक्कतों से जोड़ कर देखा जा रहा है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के ठीक सामने पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह की कार एसपी कार्यालय के पीछे स्थित होटल के पास खड़ी थी। मंगलवार देर शाम कुछ अराजकतत्वों ने गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब शाखा प्रबंधक गाड़ी के पास पहुंचे तो कार की हालत देख वह घबरा गए। गाड़ी किसने और क्यों तोड़ी, इसको लेकर शाखा प्रबंधक कुछ नहीं बता रहे हैं। घटना को लोग नोटबंदी से जोड़ कर देख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन