{"_id":"649f1c15cbfec911ae0c4e28","slug":"bakrid-celebrated-in-traditional-way-prayed-for-peace-sitapur-news-c-102-1-slko1055-150-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: परंपरागत तरीके से मनाई बकरीद, मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: परंपरागत तरीके से मनाई बकरीद, मांगी अमन-चैन की दुआ
Fri, 30 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिलेभर में बकरीद का त्योहार परंपरागत तरीके से अकीदत के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने अपने मुल्क की सलामती और तरक्की की दुआ मांगी। कुर्बानी के साथ ही देर रात तक एक दूसरों के घरों में जाकर बधाइयां देने का क्रम चलता रहा। शांति व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लगातार डीएम व एसपी का काफिला जिले में गतिशील रहा।
शहर कोतवाली की ईदगाह में पेश इमाम ने शुक्राने की नमाज पढ़ते हुए कहा कि अच्छाई के रास्ते पर चलकर ही मुल्क की तरक्की हो सकती है। हमें चाहिए की हम हर धर्म की इज्जत करें। इस दौरान यहां सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह, सीओ सुशील सिंह, शहर कोतवाली आलोक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। लहरपुर में इमाम ईदगाह मुफ्ती अब्दुर्रहमान ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि बुरे कामों से दूर रहें।
इस दौरान एसडीएम अनिल कुमार, सीओ सुजीत दुबे एवं इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। जहांगीराबाद के ईदगाह में बड़े एहतराम के साथ ईदगाह ईमाम मौलाना शौकत अली ने नमाज पढ़ाई। इस अवसर पर चौराहे पर मेला भी लगा जिसमें लोगों ने मिठाइयां खरीदीं और बच्चों ने झूले का आनंद लिया। महमूदाबाद में ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही नूरपुर, पैतेपुर, बाबूपुर, ईमलिया, बाबा कुटी, शहजानी, सिरौली आदि मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी गई। इस दौरान एएसपी एनपी सिंह आदि मौजूद रहे। तंबौर के ईदगाह में इमाम मौलाना इदरीस कासमी की सदारत में नमाज पढ़ाई गई।
महोली में थाने वाली मस्जिद, कसाइनपुरवा मस्जिद, महोली गांव मस्जिद व ग्रामीण क्षेत्र बड़ागांव, कुसैला, हाजीपुर, मस्जिद,नेरी, कार्टरगंज समेत अन्य जगह ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान सीओ अमन सिंह, इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला आदि मौजूद रहे।