फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bajrang Dal workers furious when they stopped making videos

वीडियो बनाने से रोकने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Wed, 08 Sep 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers furious when they stopped making videos
रेउसा में थाने के बाहर प्रदर्शन करते बजरंगदल के पदाधिकारी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। प्रेम-प्रसंग के मामले में थाने लाए गए समुदाय विशेष के एक युवक की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने थाने में ही उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस के मना करने पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर प्रदर्शन कर हंगामा काटा। काफी देर तक चला बजरंग दल कार्यकर्ताओं का यह हंगामा आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करने की कार्रवाई बाद शांत हुआ।
विज्ञापन

रेउसा इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी का प्रेम प्रसंग समुदाय विशेष से जुड़े एक युवक से चल रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस आरोपी युवक को थाने लेकर आई। इसकी जानकारी के बाद बजरंगदल प्रमुख संदीप अवस्थी की अगुवाई में हिन्दु संगठनों से जुड़े काफी लोग भी थाने में एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी युवक का वीडियो बनाने से रोकने पर भड़के कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर पहुंचकर हंगामे के साथ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़कर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर किशोरी ने मामले में बिसवां रोड श्याम नगर रेउसा निवासी महताब के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। एसओ रेउसा बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी महताब के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पिता सलीम के खिलाफ भी अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed