फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   bail of accused

यहां भूत ने कराई शांति भंग में पाबंद अभियुक्तों की जमानत

Fri, 06 Sep 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bail of accused
मिश्रिख (सीतापुर)। शांतिभंग में पाबंद एक व्यक्ति की भूत ने जमानत करा ली। पढ़कर आपको हैरानी हुई होगी। लेकिन यह बात सौ टका सच है। एसडीएम ने दो साल पहले मृत हुए एक व्यक्ति का सत्यापन जीवित होने में कर दिया। इसके बाद मृतक के नाम की खसरा-खतौनी लगाकर एक व्यक्ति की जमानत करा ली गई।
विज्ञापन

मीडिया में मामला आने पर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। किरकिरी से बचने के लिए एसडीएम अब जमानत कराने को नोटिस जारी कर अपनी गर्दन बचाने की कवायद में जुट गए हैं। दरअसल, ब्रम्हावली निवासी रघुवीर की मौत दो साल पहले हो चुकी है। क्षेत्रीय लेखपाल की लापरवाही से मृतक की वरासत अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सरकार बनाम रमेश आदि के मुकदमे में अभियुक्तों की जमानत सत्यापन के लिए न्यायालय से तहसील मिश्रिख भेजे गए भूमि दस्तावेज जिसमें दो साल पहले मृतक हो चुके ब्रम्हावली निवासी स्व. रघुवीर की जमीन गाटा संख्या 1048 व 1050 का सत्यापन जीवित में कर दिया गया। इसके बाद मृतक के भूमि अभिलेखों पर शांतिभंग में पाबंद अभियुक्तों की जमानत भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच यह गड़बड़झाला मीडिया कर्मियों की जानकारी में आने पर हड़कंप मच गया। अपनी गर्दन बचाने के लिए एसडीएम ने मृतक के परिवारीजनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एसडीएम राजीव पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को नोटिस जारी किया गया है। सुनवाई 6 सितंबर को लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed