फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   azam khan and his son re-examined barracks district judge dm sp raided the jail

आजम खां व उनके बेटे की फिर खंगाली गई बैरक: जिला जज, डीएम, एसपी ने जेल में मारा छापा, परखी व्यवस्थाएं

Fri, 17 Dec 2021 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 10:29 PM IST
सार

जेलर ने बताया कि तलाशी के लिए पुलिस की आठ टीमें बनाईं गईं थी। इसमें महिला पुलिस की टीम भी शामिल थी। जेलर आरएस यादव ने बताया कि जेल में बंद सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की भी बैरक को खंगाला गया।

विज्ञापन
azam khan and his son re-examined barracks district judge dm sp raided the jail
जिला जज, डीएम, एसपी ने जेल में मारा छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला जज, डीएम व एसपी शुक्रवार को जिला जेल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान सभी बंदियों की तलाशी ली गई और बैरकें खंगाली गई। इस दौरान जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे की बैरक की तलाशी ली गई। हालांकि, बैरकों की तलाशी में कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण करने के बाद अफसर लौट गए। 

विज्ञापन


जिला जज कुल्दीप कुमार, डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, सीजेएम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वदेश कुमारी आदि शुक्रवार को जिला कारागार पहुंचे। जेलर आरएस यादव ने बताया कि जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ जेल का निरीक्षण किया। अस्पताल, कैंटीन, भोजनालय समेत पूरी जेल का निरीक्षण किया। बंदियों को मिल रहीं सुविधाओं को देखा। 
विज्ञापन


इसके बाद डीएम-एसपी ने जेल की सभी बैरकों की तलाशी कराई। बंदियों की भी तलाशी ली गई। जेलर ने बताया कि तलाशी के लिए पुलिस की आठ टीमें बनाईं गईं थी। इसमें महिला पुलिस की टीम भी शामिल थी। जेलर आरएस यादव ने बताया कि जेल में बंद सपा नेता आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की भी बैरक को खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर ने बताया कि बंदियों और बैरकों की तलाशी में कहीं कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है। जेलर ने बताया कि निरीक्षण के लिए अफसर डेढ़ घंटे तक निरीक्षण करने के बाद तीन बजे चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed