फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ayushman bharat yojana

आयुष्मान का बढ़ा दायरा, शामिल हुई 19 सीएचसी

Fri, 27 Sep 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ayushman bharat yojana
सीतापुर। आयुष्मान भारत योजना का जिले में दायरा बढ़ गया है। अब इस योजना में जिले के सभी सीएचसी शामिल हो गई है। पहले दस सीएचसी शामिल थीं। अब इनकी संख्या बढ़कर 19 हो गई है। यहां पर गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए ऑपरेटर सहित कंप्यूटर व अन्य सुविधाओं के लिए शासन से बजट की डिमांड की जाएगी। उम्मीद है जल्द ही यहां पर गोल्डन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

2018 से जिले में आयुष्मान योजना चल रही है। इस योजना के तहत 4.31 लाख परिवार शामिल किए गए है। यानी जिले की करीब 20 लाख लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। वह एक बरस में पांच लाख तक का निशुल्क इलाज करा सकते हैं। लाभार्थी योजना में शामिल अस्पतालों में ही इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन

अब तक 10 सीएचसी, छह निजी अस्पताल, जिला व महिला चिकित्सालय शामिल थे। यहां पर मरीज पहुंचकर अपना निशुल्क इलाज करा रहे थे। अब इस योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। इस योजना में 10 से बढ़कर 19 सीएचसी शामिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले के सभी सीएचसी व अस्पताल योजना में लिस्टेड हो गए हैं। इससे मरीज को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब स्वास्थ्य विभाग यहां पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए बजट की डिमांड करेगा।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कंप्यूटर, प्रिंटर, ऑपरेटर सहित अन्य सुविधाओं के लिए बजट मांगा जाएगा। बजट मिलने के बाद ही यहां पर गोल्डन कार्ड बनने की कवायद शुरू होगी। इससे लाभार्थी अपनी निकटवर्ती सीएचसी पर जाकर अपना निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवा सकेंगे।

यह है सीएचसी
एलिया, कसमंडा, खैराबाद, हरगांव, पिसावां, मिश्रिख, सिधौली, गोंदलामऊ, बिसवां, महमूदाबाद, रामपुर मथुरा, सांडा, तंबौर, लहरपुर, महोली, परसेंडी, रेउसा, पहला, बेहटा सीएचसी शामिल होगी। इसके अलावा जिला अस्पताल सीतापुर व जिला महिला चिकित्सालय सीतापुर योजना में शामिल हैं। इन सभी जगहों पर आयुष्मान के इलाज के साथ गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
शामिल हुईं सभी सीएचसी
आयुष्मान योजना के तहत जिले की सभी सीएचसी लिस्टेड कर दी गई हैं। यहां पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए शासन से बजट की डिमांड करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
-डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/प्रभारी आयुष्मान योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed