{"_id":"68151b9568e6b8823c003e2b","slug":"ayushman-became-helpful-one-lakh-got-treatment-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131387-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: आयुष्मान बनी मददगार एक लाख ने कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: आयुष्मान बनी मददगार एक लाख ने कराया इलाज
Sat, 03 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 03 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। आयुष्मान भारत योजना जिले के जरूरतमंदों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। आठ साल में करीब एक लाख लोगों ने योजना के तहत इलाज करवाया है। ये मरीज जिले व जिले के बाहर के अस्पताल में इलाज करवा चुके हैं।
जिले में 23 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ हुई थी। योजना के तहत पांच लाख तक का निशुल्क इलाज प्रतिवर्ष मरीजों को दिया जाता है। योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं। योजना के तहत जिले में 5.47 लाख परिवार व 24.61 लाख सदस्य शामिल हैं।
साथ ही जिले में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित सभी 19 सीएचसी, आंख अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पताल शामिल हैं। इनमें कोई भी कार्डधारक आसानी से गंभीर बीमारियों का इलाज करवा सकता है। अब तक करीब एक लाख लोग योजना का लाभ ले चुके हैं। इनमें करीब 60 हजार जनपद व 40 हजार गैर जनपद के अस्पतालों से इलाज करवाया है।