फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Auto collided with e-rickshaw, seven passengers injured

Sitapur News: ई रिक्शा से टकराया ऑटो, सात सवारियां जख्मी

Mon, 01 Jun 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 01 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Auto collided with e-rickshaw, seven passengers injured
रेउसा में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़े वाहन। संवाद
रेउसा। थानगांव इलाके में रविवार को एक सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार सात सवारियां जख्मी हो गईं।
विज्ञापन


महमूदाबाद इलाके के सहजनी गांव निवासी रवी (30) सीएनजी ऑटो चालक हैं। वह रेउसा से सवारियों को बैठाकर महमूदाबाद जा रहे थे। महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर थानगांव के बड़े चौराहे के पास सामने से उनका ऑटो पास लेने के चक्कर में सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा से टकरा गया।


ई रिक्शा में पानी से भरे कूलर रखे थे। हादसे में ऑटो चालक समेत सात सवारियां जख्मी हो गईं। इनमें महमूदाबाद के जियानी निवासी फूलमती (45), नरहरगोंडा निवासी साकिरा (44), रेशमा (45), छब्बन (55), जियानीपुरवा निवासी सतगुर (58), अकसोहा निवासी विशाल गुप्ता (30) शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर आई यूपी 112 पुलिस ने घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रवी, शाकिरा, फूलमती और सतगुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed