{"_id":"fa3b4269633f9ddfc8acb13e3391b56c","slug":"assets-of-10-million-ash-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों में 10 लाख की संपत्ति राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों में 10 लाख की संपत्ति राख
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में हाईवे पर स्थित एक मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान में अज्ञात कारणों से शनिवार की देर रात आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
वहीं कसमंडा क्षेत्र के ग्राम विलासपुर में घूरे की चिन्गारी से एक घर में आग लग गई। इससे एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई और हजारों रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
सिधौली में महमूदाबाद चौराहे पर मोहल्ला नरोत्तम नगर निवासी मो. हाशिम की मोटर साइकिल पार्ट्स व रिपेयरिंग की दुकान है। रात को वह शॉप बंद कर घर चला गया।
देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। लपटें भड़कने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस व दुकान मालिक को सूचना दी। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
साथ ही दुकान मालिक भी पहुंच गया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखीं पांच मोटर साइकिल समेत लगभग 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम विलासपुर में रामदास के घर में आग लग गई, जिसमें लगभग पंद्रह हजार का नुकसान हो गया। यहां एक मवेशी भी जल मरा।