फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Asparagus cultivation will be done in one hectare

Sitapur News: एक हेक्टेयर में कराई जाएगी शतावर की खेती

Thu, 11 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Asparagus cultivation will be done in one hectare
सीतापुर। जिले के लोगों के स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए एक हेक्टेयर भूमि में शतावर की मॉडल खेती कराई जाएगी। इसके साथ ही अन्य योजनाओं का अनुमोदन कराने के लिए 12 सितंबर को उद्यान विभाग की जिला मिशन समिति (डीएमसी) बैठक में चर्चा की जाएगी। इसमें समूह की महिलाओं के संग अन्य जिम्मेदार प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक शतावर के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। खासकर महिला प्रजनन स्वास्थ्य के लिए, यह हार्मोनल संतुलन और स्तनपान में सहायक होती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है। पाचन को बेहतर बनाती है। त्वचा के लिए फायदेमंद है और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को नुकसान से बचाते हैं। इसके अन्य औषधीय गुण भी हैं। इसे देखते हुए उद्यान विभाग इस साल एक हेक्टेयर क्षेत्र में शतावर की मॉडल खेती कराने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

इसे कार्य योजना में शामिल किया गया है। वर्तमान वित्तीय साल में प्रस्तावित कार्य का अनुमोदन व क्रियान्वयन के बारे में चर्चा के लिए 12 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएमसी की बैठक डीएम की अध्यक्षता में होगी। जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने बताया कि एक हेक्टेयर में शतावर की मॉडल खेती कराई जाएगी। इस पर शुक्रवार को डीएमसी की बैठक में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed