फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   arson against power cut

बिजली के लिए बवाल, आगजनी, चार बसें तोड़ी

Tue, 11 Aug 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 11 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

फोटो नं. 1-27

विज्ञापन


फ्लैग:  अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भड़का गुस्सा

बिजली कटौती से खफा प्रदर्शनकारियों ने सोमवार रात शहर में जमकर हंगामा काटा। प्रदर्शनकारियों ने शहर के कई चौराहे पर होर्डिंग व टायर जलाकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों ने इस दौरान उधर से गुजरे वाहनों को भी निशाना बना गया।

दो रोडवेज समेत चार बसों में तोड़फोड़ की। पुलिस बूथों को भी नहीं बख्शा। करीब छह घंटे तक उपद्रव चलता रहा। सूचना पाकर मौके पहुंचे प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन पर वह माने नहीं।
विज्ञापन


हालांकि बाद में एसडीएम सदर, सीओ ने मंगलवार को पावर कॉर्पोरेशन अफसर से वार्ता कराने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर बवाल थमा। पिछले कई दिनों से रोस्ट के अलावा रात में आकस्मिक कटौती की जा रही है। ये कटौती रात में दस बजे से एक बजे तक या फिर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आक्रोशित लोग रविवार रात ट्रांसपोर्ट चौराहे पर उतर आए। एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन को प्रशासनिक अफसरों ने समझा-बुझाकर किसी तरह खत्म करा दिया था, पर आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरी। इससे नाराज लोग एक बार फिर एकजुट होकर सड़कों पर उतर आए।

इन लोगों ने शहर के हसनअली, ट्रांसपोर्ट, रोडवेज, लालबाग आदि प्रमुख चौराहों पर जाम लगा दिया। गुस्साएं नागरिकों ने सड़क पर ठेला और सीढ़ी लगा यातायात रोक दिया। प्रदर्शन के चलते वाहनों की कतारें लग गईं।

गुस्सा न थमा तो प्रदर्शनकारियों ने सड़क किनारे लगी होर्डिंग्स तोड़ डालीं। सड़कों पर टायर जलाकर विरोध जताया। हंगामे के दौरान उधर से गुजरी रहीं बसों को भी नहीं बख्शा। चार बसों में जमकर तोड़फोड़ की।


करीब छह घंटे बाद सूचना पाकर पर एसडीएम सदर व सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। अफसरों ने मंगलवार को पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से वार्ता कराने का आश्वासन देकर किसी तरह हंगामा शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed