{"_id":"f83db20c0edf7b62e6eadb06b2836b6a","slug":"arrested-two-keys-out-of-the-rail-track-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक की चाबियां निकालते दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक की चाबियां निकालते दो को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर रेल मार्ग पर मदारीपुर गांव के पास ग्रामीणों ने दो युवकों को ट्रैक की चाबियां निकालते दबोचा है। इनके कब्जे से कुछ चाबियां बरामद की गई हैं। दोनों युवक मेरठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चाबियां निकालने के पीछे इनका मकसद क्या था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि रेल प्रशासन ने सतर्कता की दृष्टि से कॉशन लगा दिया है। कॉशन से ट्रेनें निकाली जा रहीं हैं।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ऐशबाग-सीतापुर रेल ट्रैक पर मंगलवार शाम को बिसवां क्रॉसिंग के समीप मदारीपुर गांव के ग्रामीण खेत की तरफ गए थे। वहां पर उन्होंने दो लोगों को रेल ट्रैक की चाबियां निकालते देखा।
विज्ञापन
इस पर दोनों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में दोनों ने खुद को मेरठ का निवासी बताया। दोनों ट्रक के ड्राइवर व क्लीनर बताए जा रहे हैं। उधर, ट्रैक से चाबियां निकाले जाने की सूचना से रेल महकमे में खलबली मच गई।
सिधौली स्टेशन अधीक्षक ए. के. अग्रवाल ने आनन फानन कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी अग्रवाल बताते हैं कि युवकों के पास कुछ चाबियां भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। सतर्कता की दृष्टि से कॉशन पर ट्रेनें पास की जा रही हैं।