{"_id":"61cdf3c47cbd31298303b890","slug":"arms-factory-busted-two-arrested-sitapur-news-lko611269941","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापे में कई निर्मित, अर्ध निर्मित असलहे और असलहा बनाने का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर महमूदाबाद पुलिस ने इलाके में छापा मारकर असलहा बनाने की फैक्टरी को पकड़ा। असलहा बना रहे बाराबंकी जिले के थाना बड्डूपुर इलाके के गहिया गांव निवासी राजकुमार रावत, महमूदाबाद के सहदेवा निवासी सुनील जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।
मौके से दो असलहे निर्मित, एक अर्ध निर्मित, बनने के लिए आए चार असलहे, दो कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि आरोपियों पर पहले से ही केस दर्ज है। अपराधियों की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति का पता लगाकर उसकी जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।