फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ARM Arun Kumar failed in MD's review, suspended

Sitapur News: एमडी की समीक्षा में फेल एआरएम अरुण कुमार निलंबित

Wed, 18 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
ARM Arun Kumar failed in MD's review, suspended
सीतापुर। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने मंगलवार को प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सीतापुर डिपो अरुण कुमार को निलंबित कर दिया। उन पर अपने दायित्वों व कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता बरतने, संचालन प्रतिफलों में वृद्धि के लिए कोई सार्थक प्रयास न करने, चालक व परिचालकों से वाहन आवंटन अनुसार कार्य न लेने व दैनिक समीक्षा न करने के साथ ही मुख्यालय के आदेशों व निर्देशों का अनुपालन उचित तरह से न किए जाने का आरोप है। निलंबन अवधि में वह प्रधान प्रबन्धक (संचालन- 1) निगम मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक से पूर्व एआरएम अरुण कुमार पर विभागीय कर्मियों ने भी संगीन आरोप लगाए थे। उन पर बस अड्डा परिसर में अभद्र व्यवहार करने व कुछ बस संचालकों से अनुचित लाभ लेने का गंभीर आरोप था। पूर्व में भी संडीला में तैनाती के दौरान भी अभद्र आचरण के कारण इनके खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed