फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Another surge in Saryu, 25 villages in danger

Sitapur News: सरयू में फिर उफान, 25 गांवों पर खतरा

Fri, 02 Aug 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Aug 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Another surge in Saryu, 25 villages in danger
रामपुर मथुरा/तंबौर। एक बार फिर सरयू नदी उफान पर है। बृहस्पतिवार को 30 सेमी की बढ़ोतरी के साथ नदी का जलस्तर 117.80 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, नदी खतरे के निशान से 1.20 मीटर नीचे बह रही है, लेकिन तटवर्ती गांवों पर फिर बाढ़ का खतरा मंडराने से लोग भयभीत हैं। देवपालपुर में कटान जारी है। उधर, बैराजों से 3 लाख 8 हजार 396 क्यूसेक पानी बृहस्पतिवार को फिर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा क्षेत्र में सरयू में एक बार फिर उफान आने से पानी नदी से बाहर निकलना शुरू हो गया है। तटवर्ती केवड़ा, अखरी, बंगाली घाट, अंगरौरा, बाबाकुटी, फत्तेपुरवा, प्यारे पुरवा, बक्सीपुरवा, निरंजन पुरवा, अर्जुन पुरवा, सोती पुरवा, कनरखी, अटौरा, मिश्रन पुरवा, कोठार, धांधी तथा शुकुल पुरवा समेत 25 गांवों पर फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। रामखेलावन, मालिक, सुरेंद्र व दीपक आदि ने बताया कि नदी का पानी रात से ही बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पानी नदी से बाहर निकलकर करीब के गांवों के चारों तरफ निचले हिस्सों में भर गया है। यदि पानी इसी तरह लगातार बढ़ता रहा तो देर रात तक बाढ़ के हालात बन सकते हैं। प्यारे पुरवा से तटबंध तथा निरंजन पुरवा गांव को जाने वाली सड़क पहले की बाढ़ में ही कट चुकी है। इस बार बाढ़ आई तो लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचना मुश्किल होगा। इसे लेकर ग्रामीण घबराए हुए हैं। ग्रामीणों की आशंका को बैराजों से छेड़ा गया पानी बल दे रहा है। तीनों बैराजों से बृहस्पतिवार को 3 लाख 8 हजार 396 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शारदा में समाए दो बीघा खेत
तंबौर क्षेत्र के देवपालपुर में शारदा नदी के कटान की गति बृहस्पतिवार को कुछ धीमी जरूर हुई, लेकिन खेतों को धारा लगातार काट रही है। कटान न थमने से पिछले 24 घंटे में किसानों की दो बीघा शारदा नदी में समा गई। इंद्रेश, जगदंबा, रामविजय व रंजीत की आधा-आधा बीघा खेत कटान की भेंट चढ़ गए।



टीम को किया सतर्क
बाढ़ जैसे हालात अभी नहीं हैं। सरयू के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ से संबंधित पूरी टीम की सतर्क कर दिया गया है। यदि हालात बिगड़ते हैं तो जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
- शिखा शुक्ला, एसडीएम महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed