फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Angry employees stopped crushing sugarcane for six and a half hours

नाराज कर्मचारियों ने साढ़े छह घंटे गन्ने की पेराई बंद रखी

Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Angry employees stopped crushing sugarcane for six and a half hours
महमूदाबाद (सीतापुर)। दि किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बकाया भुगतान न मिलने से गन्ना पेराई बंद कर दी। नाराज कर्मियों ने जीएम दफ्तर का घेराव किया। प्रशासन व पुलिस से वार्ता फेल होने के बाद जीएम के आश्वासन पर एक बार फिर कर्मचारी काम पर लौटे। उनका कहना है कि जीएम ने 28 फरवरी तक भुगतान करने का आश्वासन दिया था। जीएम की वादाखिलाफी से कर्मचारियों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मचारियों ने बताया कि उनका पिछले वर्ष की रीटेनिंग, पीएफ वर्ष 2018 का बाकी है। मैट्रिक एरियर 2016 से लागू होना था जो अभी तक नहीं हुआ। वेतन से पीएफ कई वर्षों से काटा जा रहा है लेकिन जमा नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

पिछली बार जब काम बंद करके जीएम कार्यालय का घेराव किया था तब कहा गया था कि 28 जनवरी तक बकाये का भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक नहीं हुआ। इसके चलते मजबूरन चीनी मिल गन्ने की पेराई बंद कर दी गई। बकाये का भुगतान कर दिया जाए, नहीं तो कार्य बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की पेराई बंद होने की सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार अशोक कुमार एवं कोतवाल अनिल पांडेय दल-बल के साथ पहुंचे। करीब एक घंटे तक तहसीलदार व मिल अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। मिल कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने।

करीब शाम साढ़े पांच बजे जीएम ने कर्मचारियों को भुगतान का आश्वासन दिया। इस संबंध जीएम ने बताया, रिटेनिंग का पैसा सोमवार तक दे दिया जाएगा और वेतन का भुगतान 12 फरवरी तक करवाया जाएगा। करीब साढ़े छह घंटे मिल में गन्ने की पेराई बंद रही। उसके बाद कर्मचारी ड्यूटी पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed