{"_id":"6655fb8c55e5c3a69a084412","slug":"angered-by-power-cut-eunuchs-surrounded-the-sub-centre-sitapur-news-c-102-1-slko1053-114147-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिजली कटौती से नाराज किन्नरों ने घेरा उपकेेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिजली कटौती से नाराज किन्नरों ने घेरा उपकेेंद्र
Tue, 28 May 2024 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 28 May 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोग अब सड़क पर उतरने लगे हैं। सोमवार रात बिजली कटौती से नाराज किन्नरों ने उपकेंद्र का घेराव किया। मौके पर पहुंचे एसडीओ शशांक गुप्ता ने जल्द आपूर्ति दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर सभी को किसी तरह शांत कराया।
बिजली की आवाजाही से परेशान किन्नर समाज के कई लोग सोमवार देर रात महमूदाबाद स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। किन्नर रेशमा ने बताया कि हम लोग बेलदारी टोला के रहने वाले हैं।
मोहल्ले में अक्सर बिजली गायब रहती है। बार-बार ट्रिपिंग होती है। हम लोग भीषण गर्मी में काफी परेशान है। हंगामे की सूचना पाकर एसडीओ शशांक गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसी ने एक न सुनी।
विज्ञापन
उन्होंने जल्द बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने का आश्वासन देकर किसी तरह हंगामा शांत कराया। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि गर्मी के चलते ट्रिपिंग हो रही है। बेलदारी मोहल्ले की बिजली सही करवा दी गई है।