{"_id":"6378bfc1dd3674079138ad56","slug":"an-uncontrolled-truck-accident-in-kamalapur-thana-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक पलटने के बाद लगा जाम, आलू बटोरने के लिए जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक पलटने के बाद लगा जाम, आलू बटोरने के लिए जुटी भीड़
Sat, 19 Nov 2022 05:06 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:06 PM IST
सार
कमलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में आलू लदा हुआ था। इस दौरान आलू उठाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना कमलापुर इलाके में शनिवार सुबह आलू ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद उसे लूटने की होड़ मच गई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक जख्मी हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद काफी देर तक हाइवे पर जाम लगा रहा। शनिवार सुबह लगभग तीन बजे क्षेत्र के जलालपुर में नेशनल हाइवे पर जिलामुख्यालय की ओर से लखनऊ की ओर जा रहा एक आलू लदा ट्रक पलट गया। जिसके बाद मार्ग पर आलू बिखर गए। आलू बिखरने के बाद उसे उठाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। एसओ राजकरन शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जाम को हटाया गया है। ट्रक पंजाब से बंगाल जा रहा था। घायलों को काफी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन