{"_id":"60e745b48ebc3ee59b7ff4a0","slug":"amavasya-fair-postponed-due-to-corona-protocol-sitapur-news-lko5860783145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना प्रोटोकाल के चलते अमावस्या मेला स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना प्रोटोकाल के चलते अमावस्या मेला स्थगित
विज्ञापन
नैमिषारण्य/ सीतापुर। इस बार शुक्रवार, शनिवार को पड़ने वाली आषाढ़ मास की अमावस्या पर कोविड 19 प्रोटोकाल व धारा 144 के चलते प्रशासन द्वारा नैमिषारण्य तीर्थ में स्नान दर्शन को प्रतिबंधित किया गया है। अमावस्या पर्व पर नैमिषारण्य तीर्थ में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। वहीं नैमिष आने वाले मुख्य मार्गों पर प्रशासन द्वारा बैरीकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी।
प्रशासन व तीर्थ के सभी वरिष्ठ संत महंतों द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह अपने घरों पर ही रहकर अमावस्या का पूजन करें। मालूम रहे कि इससे पहले भी वर्ष 2020 से लेकर अब तक कई अमावस्या पर्व पर कोविड 19 के चलते नैमिष में श्रद्धालुओं का प्रवेश और स्नान दर्शन पूजन प्रतिबंधित किया जा चुका है। एसओ नैमिषारण्य विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते इस बार अमावस्या मेला स्थगित किया गया है। नैमिष तीर्थ आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
स्थगित रहेगा मेला
कोविड के प्रसार व धारा 144 को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 9 व 10 जुलाई को अमावस्या पर्व पर तीर्थ में अमावस्या मेला स्थगित रहेगा। हालांकि मंदिर खुले रहेंगे। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अपने घर पर ही रहकर पूजा पाठ करें।
विज्ञापन
- गिरीश झा, एसडीएम