{"_id":"64de53c672e0a3e8bd0472f4","slug":"allegations-of-occupation-of-kailash-ashram-there-was-an-uproar-sitapur-news-c-102-1-slko1053-1562-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कैलाश आश्रम पर कब्जे का आरोप, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कैलाश आश्रम पर कब्जे का आरोप, हुआ हंगामा
Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना के बकछेरवा ग्राम पंचायत स्थित कैलाश आश्रम में गुरुवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आश्रम की भूमि पर अवैध कब्जा करने का संचालकों पर आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि कैलाश महादेव मंदिर आश्रम सेवा विकास एवं शैक्षिक संस्थान के नाम से कैलाश आश्रम पर कब्जा किया जा रहा है। आश्रम भवन पर लिखे समिति संचालक के नाम को नाराज लोगों ने मिटा दिया। ग्रामीणों ने थाने से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक में शिकायती पत्र भी दिया है।
ग्रामीणों ने बताया कि संस्था की आड़ में कुछ लोग कैलाश आश्रम पर कब्जा करना चाहते हैं। गुरुवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया। जिम्मेदार लोगों ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। समिति संचालक पर मंदिर की ठेकेदारी करने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया जा रहा पैसा समिति के नाम जमा कराया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से यहां पर कोई समिति नहीं संचालित है।
श्रावण मास में हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन आश्रम में रहता है। नैमिषारण्य से भी यहां श्रद्धालु आते रहते हैं। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। संदना थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर समिति के अभिलेख मांगे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार के नियमानुसार वहां कोई समिति नहीं संचालित है। वहीं समिति संचालक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि आश्रम पर कोई कब्जा नहीं किया गया है।