{"_id":"da6eea04d3dab6006c737fe46be87216","slug":"all-the-necessary-support-to-improve-law-and-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून-व्यवस्था को सुधारने में सभी का सहयोग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून-व्यवस्था को सुधारने में सभी का सहयोग जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारना सबकी जिम्मेदारी है। सभी के सहयोग से ही कानून व्यवस्था सुधर सकती है। पत्रकारों की ओर से बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवाल पर राज्यपाल राम नाईक ने यह जवाब दिया।
विज्ञापन
वह यहां हिंदी सभा के हीरक जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। राम गोपाल यादव के बयानों का जवाब देने से वह बचते नजर आए। प्रदेश में हत्या, लूट, दंगे जैसी बढ़ती वारदातों के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि अकेले सरकार कुछ नहीं कर सकती, कानून व्यवस्था को सुधारने में पूरे प्रदेश की जनता का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
कहा कि मैं प्रदेश का राज्यपाल होने के नाते प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि सभी आपसी भाईचारा बनाएं रखने में सहयोग करें। भूमि विवाद, आपसी कहासुनी को लेकर लोग एक-दूसरे की जान लेने पर आमादा हो जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे मामलों को आपस में ही सुलझा लें, कोई ऐसे काम न करें, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो। जब सभी मिलकर सहयोग करेंगे, निश्चित ही कानून व्यवस्था में सुधार नजर आएगा।
उन्होंने कहा कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देखते हुए इस बार प्रदेश सरकार अवकाश की घोषणा कर सकती है। यह एक सराहनीय कदम होगा। सरदार पटेल एकता, अखंडता व भाईचारे के प्रतीक हैं।
उन्होंने हमेशा एकता का संदेश दिया है। पत्रकारों ने राज्यपाल से सवाल किया कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने आपको केंद्र सरकार में मंत्री बनाने को कहा है।
इस पर वह बोले कि जिस पद पर मैं आसीन हूं, इसकी एक गरिमा होती है। राम गोपाल यादव एक राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने जो कुछ भी कहा होगा, पार्टी हित के लिए और राजनीतिक फायदे के लिए कहा होगा। इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।