फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   alcoholic father killed

शराबी पिता को पीटकर मार डाला

Fri, 09 Oct 2015 11:10 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

घटना के बाद परिवारीजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। मृतक की बहन ने भतीजे को नामजद किया है। हालांकि पुलिस हत्यारोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


महोली कोतवाली इलाके के पैलाकीसा गांव निवासी प्रमलेश कुमार गौतम (42) पुत्र रामकिशोर गौतम शराब का आदी था। बताते हैं कि वह अपने बेटे योगेंद्र उर्फ योगी (20) के साथ अलग मकान बनाकर रह रहा था। वह आए दिन शराब पीकर घर आता था। बेटे के विरोध करने पर वह उससे मारपीट भी करता था।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर प्रमलेश नशे में धुत होकर घर पहुंचा। योगेंद्र ने विरोध किया तो प्रमलेश ने उसकी पिटाई कर दी और घर से चला गया। शाम करीब आठ बजे फिर नशे में घर पहुंचा और बेटे से विवाद करने लगा। इसके बाद उसने अपने घर के छप्पर में आग लगा दी। इस दौरान छत से उतरते समय गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आए दिन घर में कलह होने से नाराज योगेंद्र ने डंडा उठाकर अपने पिता को पीटना शुरू कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं आग लगने पर जब प्रमलेश के परिवारीजन व ग्रामीण उसके घर की ओर दौड़े तो योगेंद्र मौके से भाग निकला। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक प्रमलेश की सांसें थम चुकी थीं। खबर पाकर उसके रिश्तेदार भी पहुंच गए।

मामले को लेकर महोली क्षेत्र के सीतारामपुर गांव निवासी प्रमलेश की बहन अन्नपूर्णा ने अपने भतीजे योगेंद्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर रंगबहादुर का कहना है कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मृतक शराब का आदी था। वह आए दिन बेटे को पीटता था। उसे घर में नहीं रुकने देता था। गुरुवार रात उसने घर में आग भी लगा दी थी। जिसके चलते बेटे ने पीटकर उसे मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed