{"_id":"6193fa308b3d0a7f0376bd06","slug":"air-hawaii-order-not-to-give-petrol-without-helmet-sitapur-news-lko6047579156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट पेट्रोल न देने का आदेश हवा-हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट पेट्रोल न देने का आदेश हवा-हवाई
विज्ञापन
सीतापुर में ट्रांसपोर्ट स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल डलवाते लोग। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने सोमवार को पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए लोगों को पेट्रोल-डीजल न देने का आदेश जारी किया था। मंगलवार को इस आदेश की हकीकत परखी गई तो सभी पेट्रोल पंपों पर नियमों की धज्जियां उड़ती दिखीं। पंप पर बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाए लोगों को पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा था।
अमर उजाला ने जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के आदेश की मंगलवार को हकीकत परखी तो इसकी हर जगह पर धज्जियां उड़ती दिखाई दी। अमर उजाला ने शहर के लालबाग चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक के चार पेट्रोल पंपों की हकीकत देखी तो कहीं भी इन नियमों का पालन होते नहीं दिखाई दिया।
सभी जगहों पर लोग बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व मास्क के ही डीजल-पेट्रोल लेते हुए दिखाई दिए। यहां पर खड़े लोगों ने भी वाहन चलाने वालों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित नहीं किया। जबकि इस समय यातायात माह चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी जा रही है। इन पंप संचालकों पर इसका कोई भी असर दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
डीएसओ भी आदेश का पालन कराने के लिए संजीदा नहीं दिख रहे हैं। वह केवल हवा-हवाई निर्देश जारी कर देते हैं, लेकिन इसका पालन कराने के लिए कभी कोई निरीक्षण व कार्रवाई भी नहीं करते हैं।
बिना हेलमेट भरवाते रहे पेट्रोल
शहर के लालबाग चौराहे पर पेट्रोल पंप है। मंगलवार दोपहर तमाम लोग पेट्रोल बाइकों में डलवाते हुए दिखाई दिए लेकिन न तो किसी बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था, न ही कोई मास्क लगाए थे। शहर के लाल कपड़ा कोठी के निकट पेट्रोल पंप पर दिनभर भीड़ दिखाई दी। पंप पर लोग पेट्रोल भरवा रहे थे। पंप कर्मियों ने लोगों से न तो मास्क की बात की और न ही हेलमेट के बारे में पूछा। शहर के रोडवेज के पास भी एक पेट्रोल पंप है। वहां पर भी हालात कुछ ऐसे ही दिखाई दिए। पंप कर्मियों ने किसी से भी हेलमेट लगाने की अपील नहीं की।
कागजों पर सिमटे नियम
डीएसओ संजय प्रसाद ने पंप संचालकों से कहा था कि वह अपने पेट्रोल पंप पर यातायात नियम संबंधी 10 बातें अवश्य लिखे। जिससे यहां पर आने वाले लोग इन नियमों को पढ़कर जागरूक हो। लेकिन शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर यह नियम नहीं दिखाई दिए। न ही इन नियमों के प्रति कोई भी जागरूक दिखा। डीएसओ के ये निर्देश भी केवल कागजों में सिमटकर रह गए।