फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After the namaaj, the police-administration breathed a sigh of relief

नमाज के बाद पुलिस-प्रशासन ने ली चैन की सांस

Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
After the namaaj, the police-administration breathed a sigh of relief
सीतापुर। कानपुर में बीते शुक्रवार को हुए उपद्रव के मद्देनजर जुमे की नमाज को लेकर पूरे जिले में हाई अलर्ट रहा। नमाज के समय तक डीएम-एसपी का काफिला जिलेभर में भ्रमण करता रहा। सभी मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। शुक्रवार को शहर में कई संवेदनशील इलाकों में पुलिस-प्रशासन ने ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की। नमाज के समय कुछ स्थानों पर दुकानें बंद रहीं, मगर नमाज के बाद ये दुकानें खुल गईं। पूरे जिले में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं होनेे से पुलिस-प्रशासन ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके में पुराने सीतापुर में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। हर मस्जिद के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। साथ ही प्रशासनिक अमला लगातार भ्रमणशील रहा। यहां ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके की निगरानी की गई। डीएम अनुज सिंह व एसपी आरपी सिंह का काफिला लगातार भ्रमणशील रहा। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की कि नमाज के बाद कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का प्रदर्शन न करे, जिससे माहौल खराब हो। सभी लोग भाईचारे से रहें और किसी के भी बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

लहरपुर संवाद के अनुसार, नगर की मुख्य मरकज मस्जिद, शहर बाजार में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद सभी नमाजी शांतिपूर्वक अपने घर चले गये। खैराबाद संवाद के अनुसार, कस्बे में सुबह से ही सीओ सिटी पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने रूट मार्च किया। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा। बाजार पूरी तरह खुले रहे। मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों ने नमाज के दौरान देश में अमन व शांति के लिए दुआ भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार, अमन व शांति कायम रखने के लिए एडीएम, एएसपी एनपी सिंह, एसडीएम दिव्या ओझा, सीओ रविशंकर प्रसाद, इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह सहित पुलिस फोर्स मस्जिदों के पास मुस्तैद रही। कस्बे की मरकज मस्जिद, जामा मस्जिद, नई बाजार मस्जिद, बेलदारी टोला, पैतेपुर, नूरपुर सहित विभिन्न मस्जिदों पर जुमे की नमाज सकुशल अदा की गई।

बिसवां संवाद के अनुसार, कस्बे की जामा मस्जिद, शेखसराय नूरी मस्जिद, मियां गंज, कमाल शाह, पठानी टोला, लहरपुर रोड स्थित शहीद मस्जिद, जोशी टोला स्थित मस्जिद के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई। इस दौरान तहसीलदार अविचल सिंह, इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह और पुलिस बल मौजूद रहा। तंबौर संवाद के अनुसार, नमाज के समय एएसपी नॉर्थ राजीव दीक्षित के साथ प्रशासनिक अधिकारी भ्रमणशील रहे। भारी सुरक्षा के बीच कस्बे की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed