फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   After Abdullah, Azam Khan can also be released

अब्दुल्ला के बाद आजम खां भी हो सकते रिहा

Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
After Abdullah, Azam Khan can also be released
सीतापुर। जेल से 23 महीने बाद अब्दुल्ला आजम के रिहा होने के बाद सपा नेता व सांसद आजम खां की रिहाई के आसार नजर आने लगे हैं। तमाम मामलों में जमानत हो चुकी है। दो मामलों में पेंच फंसा होना बताया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह आजम जेल से रिहा हो सकते हैं।
विज्ञापन

27 फरवरी 2020 को सीतापुर की जेल में आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा, बेटा अब्दुल्ला आजम बंद हुए थे। तंजीन फातिमा दिसंबर 2020 में रिहा हो चुकी हैं। अब्दुल्ला आजम 15 जनवरी को जेल से रिहा हो चुके हैं। ऐसे में सूत्रों की माने तो अब जल्द ही आजम भी जेल से रिहा हो सकते हैं। जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम की एक-दो रिहाई रोजाना आ रही हैं। सोमवार को भी रामपुर से रिहाई की पुष्टि के लिए रेडियोग्राम आया था। रेडियोग्राम पुष्टि करता है कि मामले में रिहाई हो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 14 मामलों की पुष्टि आई है। इन मामलों में रिहाई कोर्ट से हो चुकी है। जेल को भी इसका परवाना आएगा, लेकिन दो मामलों में पेंच फंसा हुआ है। उसी में जमानत मंजूर होने के बाद रिहाई हो सकेगी। अगले सप्ताह रिहाई हो सकती है, लेकिन अभी पुष्टि के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति और अब्दुल्ला की उम्र के मामले में पेंच फंसा हुआ है। आजम खां की ओर से भी संभावना जताई जा रही है कि एक सप्ताह बाद उनकी जमानत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed