{"_id":"925f6a93f5a907f74e4aa208a0b2629d","slug":"adverse-entry-to-deputy-cmo-for-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर डिप्टी सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टिप्रतिकूल प्रविष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर डिप्टी सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टिप्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता जिले के सरकारी अमले की सुस्ती पर बिफर पड़े। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता को विद्युतीकरण कार्यों में लापरवाही बरतने व डिप्टी सीएमओ को आशा बहुओं के मानदेय भुगतान में शिथिलता बरतने के आरोप में प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा परियोजना निदेशक व डीसी मनरेगा को फटकार लगाते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कमिश्नर बोले योजनाओं की फालोइंग न करने से हाल बुरा है। ब्लॉक कसमंडा परिसर में सफाई इंतजाम दुरुस्त न होने, दस्तावेजों के रखरखाव में लापरवाही व सरकारी वाहन की हालत खराब देख बेहद नाराजगी जताई।
राज्य वित्त, बीआरजीएफ, मनरेगा सहित संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शासन के निर्देशानुसार कराने पर जोर दिया। पुराने 26 प्रकरणों की आख्या मांगी। बसईडीह के पास सरायन नदी पर निर्माणाधीन पुल को 31 मार्च तक बनाकर तैयार करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए।
विज्ञापन
बुधवार रात वह लोहिया ग्राम कसमंडा में प्रवास करेंगे। इस दौरान चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। मंडलायुक्त महेश कुमार गुप्ता अपने आगमन के निर्धारित समय से 50 मिनट की देरी से सुबह 11:20 बजे ब्लॉक कसमंडा के बसईडीह पहुंचे।
यहां उन्होंने गांव के करीब सरायन नदी पर बन रहे पुल का जायजा लिया। ब्रिज व संपर्क मार्ग बनाने वाली कार्यदायी संस्था ब्रिज कॉर्पोरेशन तथा पीडब्ल्यूडी के अफसरों से जरूरी मालुमात की। कमिश्नर ने 31 मार्च तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बसईडीह के ग्रामीणों ने विद्युतीकरण न होने की शिकायत दर्ज कराई।