फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Admissions to graduation will begin from May 1.

Sitapur News: स्नातक में एक मई से प्रारंभ होंगे दाखिले

Sun, 26 Apr 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Admissions to graduation will begin from May 1.
सीतापुर। 12वीं के नतीजों के बाद अब स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। आरएमपी महाविद्यालय में एक मई से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। मेरिट के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे। विद्यार्थी ऑनलाइन मार्कशीट के आधार पर दाखिला ले सकते है।
विज्ञापन

प्राचार्य रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए आरएमपी महाविद्यालय बेहतर विकल्प है। यहां पर उनको स्नातक में सभी विषयों की शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। योग्य शिक्षकों के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। शिक्षा के साथ संस्कार व प्रयोगात्मक कार्य भी कराए जाते हैं। परीक्षा से पहले कई बार विषयों का रिवीजन कराया जाता है। जिससे वह परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर सकें।
विज्ञापन



स्नातक सीटें विषय
बीए 1020 हिंदी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र व शारीरिक शिक्षा
बीएससी 120 गणित
--------------------
परास्नातक
विषय सीटें
हिंदी 180
राजनीति विज्ञान 180
समाजशास्त्र 50


बीए में छात्र के लिए 1332 व छात्रा के लिए 1190 रुपये फीस निर्धारित है। इसी तरह बीएससी में छात्र के लिए 1832 व छात्रा के लिए 1700 फीस है। एमए हिंदी व राजनीति विज्ञान में लखनऊ विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण 880 व छात्रा के लिए 700 रुपये है। अन्य विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण होने पर छात्र के लिए 1380 व छात्रा कें लिए 1200 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed