{"_id":"68d58657cc897e53c807c666","slug":"adg-walked-three-kilometers-and-interacted-with-the-public-sitapur-news-c-13-1-lko1040-1401074-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तीन किमी पैदल चलकर एडीजी ने किया जनता से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तीन किमी पैदल चलकर एडीजी ने किया जनता से संवाद
Thu, 25 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:52 PM IST
सार
सीतापुर के सिधौली में एडीजी सुजीत पांडेय ने मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन किलोमीटर पैदल मार्च कर महिलाओं से संवाद किया। महिला पुलिसकर्मियों ने भी जागरूकता रैली निकाली। इससे महिलाओं में सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
वार्ता करते एडीजी जोन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिधौली (सीतापुर)। मिशन शक्ति अभियान फेज 5 को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार शाम एडीजी जोन सुजीत पांडेय कस्बे में पहुंचे। उन्होंने कोतवाली परिसर में स्थित मिशन शक्ति केंद्र कार्यालय का निरीक्षण किया। परिसर में स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद एडीजी ने तहसील मार्ग से लेकर महमूदाबाद मार्ग तक करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर लोगों से संवाद किया।
उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों से मिलकर अभियान के बारे में जानकारी ली और मातहतों के साथ बैठक कर बेहतर ढंग से काम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने एक मिशन शक्ति वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी और पम्पलेट बांटे। तहसील मार्ग पर स्थित दुर्गापूजा पंडाल में पहुंचकर माता के दर्शन किए और आयोजकों से भेंट की। इस दौरान एसपी और इंस्पेक्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मियों ने रैली निकालकर किया जागरूक
सीतापुर। यातायात पुलिस की अगुवाई में बृहस्पतिवार को सशस्त्र महिला पुलिसकर्मियों ने शहर में जागरुकता रैली निकाली। रैली पुलिस लाइन से निकली और लाल कपड़ा कोठी होते हुए लालबाग, जीआईसी चौराहा, मंडी, मुंशीगंज, मन्नी चैराहा, कोट, सिटी स्टेशन पहुंची। वहां से मुड़कर रैली जीआईसी चौराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन आई। रैली के बीच पुलिसकर्मियों ने सीओ सदर नेहा त्रिपाठी की अगुवाई में महिलाओं को जागरुक भी किया। रैली के आगे यातायात निरीक्षक फरीद अहमद रहे और उन्होंने व्यवस्था संभाली।