{"_id":"6297b683cc18e21b5368261b","slug":"action-will-be-taken-if-encroachment-is-not-removed-in-three-days-sitapur-news-lko6333060115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (सीतापुर)। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर सदरपुर थाना के तहत जहांगीराबाद में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण है। प्रशासन ने तीन दिन में इसे हटवाने की चेतावनी दी। कहा, अगर तीन दिन में अतिक्रमण न हटा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीतापुर-बहराइच मार्ग पर जहांगीराबाद कस्बे में तमाम अस्थायी दुकानदारों व ठेला-खोमचे वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे इस मार्ग पर जाम बना रहता है। मुख्य चौराहे के निकट बनी नवनिर्मित पुलिया पर भी कई दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। जिससे रोजाना कोई न कोई हादसा होता रहता है। साप्ताहिक बाजार वाले दिन समस्या और जटिल हो जाती है। सदरपुर पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। जहांगीराबाद कस्बे में मुख्य चौराहे के निकट व्यापारियों संग बैठक कर दुकानदारों से तीन दिन में अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी दी।
क्षेत्राधिकारी रविशंकर प्रसाद ने व्यापारियों को चेतावनी देकर कहा कि तीन दिन में अतिक्रमण न हटा तो पुलिस सख्ती से इसे हटवाएगी। बैठक में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। साप्ताहिक बाजार वाले दिन मुख्य सड़क के दोनों ओर लगने वाली दुकानों को मुख्य मार्ग से हटवाकर अंदर बाजार प्रांगण में लगवाने के लिए प्रधान प्रतिनिधि मुशीर अहमद अंसारी को निर्देश दिया।