फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accused sent to jail in Sitapur who gave fake information of robbery to police

UP News: उधार लिए पैसे वापस न देने पड़े... रची लूट की कहानी, सच सामने आया तो मांगने लगा माफी; भेजा गया जेल

Sat, 21 Dec 2024 01:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 01:44 PM IST
सार

उधार लिए पैसे वापस न देने पड़े, इसलिए लूट की कहानी रच डाली। सच सामने आया तो पुलिस से माफी मांगने लगा। आरोपी को जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
accused sent to jail in Sitapur who gave fake information of robbery to police
पुलिस गिरफ्त में लूट की झूठी खबर देने वाला आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को उधार के पैसे न लौटाने के उद्देश्य से युवक ने पुलिस को लूट की फर्जी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। जांच में मामला झूठा मिला। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन


मामला संदना थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव के मजरा केशवामऊ का है। गांव निवासी अखिलेश सिंह उर्फ कुलदीप ने पुलिस लूट की सूचना दी। बताया कि नहर पट्टी, कामता के समर के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने असलहा दिखाकर 30 हजार रुपये लूट लिए हैं। 

विज्ञापन

कई लोगों से ले रखे हैं उधार रुपये

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच की। जांच में पता चला कि अखिलेश ने कई लोगों से उधार रुपये ले रखे हैं। उधार देने वाले युवकों ने पैसे वापस मांगे। पैसे देने से बचने के लिए आरोपी ने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी। सच सामने आने पर उसने माफी भी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed