{"_id":"6ac299619224a39a05001179","slug":"accused-arrested-for-selling-sim-cards-fraudulently-sitapur-news-c-102-1-slko1055-165233-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: फर्जी तरीके से सिम बेचने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: फर्जी तरीके से सिम बेचने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 04 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। लोगों की बायोमीट्रिक का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से सिम सक्रिय कराने और उन्हें अधिक दाम में बेचने के आरोपी हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के अलियापुर गांव निवासी अंकित राठौर को बिसवां पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 25 सिम कार्ड, पांच मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
सीओ हर्षित ने बताया कि रात में गश्त के दौरान पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के पास बाइक सवार अंकित को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों की बायोमीट्रिक (अंगूठे का निशान और आंख की पुतली) का दुरुपयोग कर उनके नाम पर सिम सक्रिय करा लेता था। इसके बाद इन सिमों को दूसरे लोगों को अधिक कीमत पर बेच देता था। वह अलग-अलग जिलों में घूमकर सिम बेचता था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद