{"_id":"61101bc68ebc3e794e60089d","slug":"accused-absconding-from-police-custody-stirred-sitapur-news-lko5905013144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत से आरोपी फरार, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली सिधौली पुलिस की हिरासत से रविवार को एक आरोपी फरार हो गया। इससे हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। कोतवाल हिरासत से आरोपी के फरार होने की बात से इनकार करते रहे।
कोतवाली सिधौली पुलिस ने खैराबाद इलाके के मियासरांय निवासी नसीब उर्फ शालू, कमलापुर के सरैंया बलेदव सिंह निवासी दिलीप कुुमार, खैराबाद के असोढ़र निवासी नजीमुल्ला को गिरफ्तार किया था। तीनों को जेल भेजने से पहले रविवार को पुलिस उन्हें लेकर सिधौली सीएचसी पहुंची, जहां तीनों का मेडिकल कराया गया।
सूत्रों की माने तो मेडिकल के बाद पुलिस तीनों को लेकर अस्पताल से निकल रही थी, इसी बीच एक आरोपी नजीमुल्ला पुलिस हिरासत से भाग निकला। सूचना मिलने पर कोतवाल सिधौली आलोक मणि त्रिपाठी के होश उड़ गए। उन्होंने मामले को दबाते हुए फरार हुए आरोपी को वांछित होने और दो की गिरफ्तारी का प्रेस नोट जारी कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी में एसआई श्रवण कुमार, सिपाही टीकम सिंह, प्रिंस तोमर को शामिल होना प्रेस नोट में दिखाया गया है। कोतवाल ने आरोपी के फरार होने के मामले को दबाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मामला उछलने के बाद अब वह गोलमोल जवाब दे रहे हैं।
प्रेस नोट में असलहा, फोटो में बैटरी-पंखा
सिधौली पुलिस का गुडवर्क ही उसकी किरकिरी कराने के लिए काफी है। फजीहत से बचने के लिए की गई कोशिश में भी पुलिस फंसती नजर आ रही है। पुलिस हिरासत से एक आरोपी के भागने के बाद हड़बड़ाए सिधौली कोतवाल को कुछ नहीं सूझा। उन्हें ये भी नहीं सूझा कि प्रेस नोट और फोटो को एक तरह से जारी किया जाए और यही चूक उनकी किरकिरी करा रही है।
सिधौली कोतवाली का जो प्रेस नोट जारी हुआ है, उसमें एक आरोपी नसीब के कब्जे से असलहा व कारतूस की बरामदगी दिखाई है, जबकि उन्हीं आरोपियों के साथ जो फोटो खिंचाकर वायरल की है, उसमें बैटरी और पंखा रखा हुआ दिख रहा है। आरोपियों को असलहे के साथ पकड़ा गया या फिर बैटरी, पंखा के साथ... इस पर संशय बना हुआ है।
तीन आरोपियों का हुआ मेडिकल
सिधौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सिधौली पुलिस तीन आरोपियों को लेकर आई थी। तीनों का मेडिकल किया गया है। इसके बाद एक आरोपी पुलिस की हिरासत से अस्पताल के बाहर से भागा हैै। उसका भी मेडिकल हुआ है। लिखापढ़ी में उसका नाम दर्ज है।
दो आरोपियों को पकड़ा गया है। असलहा बरामद हुआ है। पुलिस हिरासत से कोई भागा नहीं है। नजीमुल्ला फरार नहीं हुआ है। वह वांछित में है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
आलोक मणि त्रिपाठी, सिधौली कोतवाल