{"_id":"7f55eab929797a5b90a88ca103fecfe4","slug":"accountant-and-two-men-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशियर समेत दो कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशियर समेत दो कर्मी निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की महराजनगर शाखा में मंगलवार दोपहर तीन बजे ही कर्मचारी ताला लटकाकर घर चले गए। औचक निरीक्षण में बैंक बंद देख मुख्य कार्यपालक अधिकारी हैरान रह गए।
विज्ञापन
निर्धारित समय से पूर्व ही बैंक में ताला लगा देने पर कैशियर समेत दो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नीरज वर्मा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके चलते मंगलवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी सलेक चंद्र को औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे जब मुख्य कार्यपालक अधिकारी महराजनगर शाखा पहुंचे तो वहां ताला लटकता मिला। इस पर कैशियर विवेक कुमार जलोटा और सहयोगी कामनी देवी को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन