{"_id":"627ab58de430dc1b8b14ddce","slug":"accident-sitapur-news-lko630006151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली सिधौली इलाके में मंगलवार को बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। जान गवांने वाले युवक की बहन की सोमवार को ही घर से डोली उठी थी। उसके अगले ही दिन भाई की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाली इलाके के बाड़ी मोहल्ला निवासी दुर्गेश कुमार उर्फ संजू (22) की बहन की शादी सोमवार को हुई थी। घर में खुशियों का माहौल था। कई मेहमान आए हुए थे। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे दुर्गेश अपने रिश्तेदारों को बाइक से छोड़ने जा रहा था। इस बीच सिधौली से मिश्रिख मार्ग पर अलादातपुर के पास सामने से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक को अलादातपुर निवासी अंशू (35) चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे दुर्गेश और अंशू की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्गेश की बाइक पर सवार राजाराम और शालिनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मामले की जांच की जा रही है।