{"_id":"5f6249928ebc3e4b3e75335a","slug":"accident-sitapur-news-lko540489875","type":"story","status":"publish","title_hn":"पितृ विसर्जन को गए मामा भांजे नदी में डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पितृ विसर्जन को गए मामा भांजे नदी में डूबे, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव। पित्र विसर्जन के लिए गए मामा-भांजे की नदी में डूब कर मौत हो गई। हादसा थाना क्षेत्र में गोबरहिया नदी पर बने रपटा पुल के हुआ।
रेउसा थाना क्षेत्र के भौली गांव निवासी छोटे 10 पुत्र जगदीश इस दौरान अपने ननिहाल थानगांव थाना क्षेत्र के मन्नीपुरवा मजरा ईट गांव आया हुआ था। यहां पर बुधवार को वह अपने मामा यश 12 पुत्र सूबेदार व अन्य लोगों के साथ थानगांव थाना क्षेत्र के ही गोबरहिया नदी के रपटा पुल पर पित्र विसर्जन के लिए गया था। यहां यश व छोटे नदी में नहा रहे थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। जिससे दोनों डूब गए।
आसपास मौजूद लोगों ने ढूंढ कर दोनों को बाहर निकाला। दोनों की हालत मरणासन्न हो गई थी। परिवार के लोग दोनों को रेउसा सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।