फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   accident

संविदा कर्मी के कहने पर कनेक्शन जोड़ रहे दो युवकों की करंट से मौत

Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
accident
हरगांव। संविदा लाइनमैन बहनोई के कहने पर कनेक्शन जोड़ रहे दो सौतेले भाइयों की मंगलवार देर रात करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद बहनोई भागा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र के पीतपुर गांव निवासी धीरज कुमार 22 पुत्र भारत, विनय कुमार 20 पुत्र अमर सिंह सौतेले भाई थे। मंगलवार की रात दोनों थाना क्षेत्र के ही कटियारा मजरा बागपुरवा गांव के पास एक विद्युत पोल पर कनेक्शन जोड़ रहे थे। धीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि विनय को सीएचसी हरगांव में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। इन दोनों का बहनोई राजकुमार हरगांव पावर हाउस में बतौर संविदा लाइनमैन है।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं इसी के कहने पर दोनों युवक बागपुरवा गांव के पास देर रात किसी का कनेक्शन जोड़ने गए थे। फोन से राजकुमार ने शट डाउन लिया था। दोनों युवक कनेक्शन जोड़ रहे थे कि अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। दोनों करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद से राजकुमार का फोन बंद जा रहा है। खबर पाकर सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर, इंस्पेक्टर हरगांव अरविंद सिंह राणा हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई व जांच पड़ताल की जा रही है। इस बारे में जेई संतोष मौर्य का कहना है कि यह दोनों विभाग के कर्मचारी नहीं है। राजकुमार संविदा लाइनमैन है। शायद उसी के कहने पर यह लोग कनेक्शन जोड़ने काम करने गए होंगे। मामले की जांच कराई जा रही है।
हरगांव क्षेत्र के एसडीओ रामाज्ञा का कहना है कि करंट से दो युवकों की मौत की जानकारी मिली है। जहां तक विद्युत आपूर्ति के बंद होने का सवाल है तो विद्युत आपूर्ति बंद नहीं थी। किस प्रकार कार्य किया जा रहा है और किसके कहने पर किया गया था, इसकी जांच कराई जा रही है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राणा का कहना है कि इस घटना के बारे में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed