फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Aastha got four and Utkarsh got one gold medal

Sitapur News: आस्था को चार तो उत्कर्ष को एक स्वर्ण पदक

Wed, 10 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 10 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Aastha got four and Utkarsh got one gold medal
सिधौली में अपने परिवार के साथ आस्था पांडेय।
सिधौली/लहरपुर (सीतापुर)। लखनऊ विश्वविद्यालय के बीए की परीक्षा में टॉप कर सिधाैली की आस्था पांडेय ने परिवार, नगर व जिले का प्रदेश स्तर पर मान बढ़ाया है। साथ ही चार स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, लहरपुर के हर्षित मिश्रा ने न्याय शास्त्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। दोनों ही मेधावियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सिधौली के मोहल्ला नरोत्तम नगर दक्षिणी में रहने वाली आस्था पांडेय इस समय संतोष डिग्री कालेज बेहन्दर से शिक्षा प्राप्त कर रही थीं। उन्होंने लविवि और इससे संबद्ध पांच जनपदों के संयुक्त महाविद्यालयों में बीए की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप किया है। आस्था ने हाईस्कूल परीक्षा में जनपद में तीसरा तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल और एसएससी जीडी परीक्षा भी पहले प्रयास में ही उत्तीर्ण की थी, लेकिन इस दिशा में रुचि न होने के कारण आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हुईं। आस्था के पिता संदीप पांडेय निजी इंटर काॅलेज में शिक्षक हैं जबकि माता गृहणी हैं। आस्था ने अंग्रेजी साहित्य, भूगोल और इतिहास विषयों से बीए किया है। अब प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रही हैं। आस्था ने इस उपलब्धी का श्रेय महाविद्यालय के शिक्षकों डॉ. नेहा, धीरेंद्र सिंह, डॉ. अनिल वर्मा, विनीत सिंह व दिनेश को दिया है।
विज्ञापन

हर्षित ने न्याय शास्त्र में प्राप्त किए सर्वाधिक अंक : मोहल्ला बदायूं टोला निवासी अनिल मिश्रा के पुत्र हर्षित मिश्रा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के एलएलबी के विषय न्याय शास्त्र में 88 प्रतिशत अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदी देवी पटेल ने बुधवार को विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में श्रीराधा कृष्ण सहाय मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। सुरेश शुक्ला, पंकज शुक्ला, राजन शुक्ला, ज्ञानेंद्र पांडे, रवि शाक्य, मोहम्मद रफी, संतोष, बलराम मिश्रा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हसीन खान, पालिका अध्यक्ष जावेद अहमद आदि ने हर्षित को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed