{"_id":"625327fc7b0c8a41dd1a05e6","slug":"aarogya-mela-atarts-again-after-three-months-sitapur-news-lko6255405171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद आरोग्य मेले की शुरुआत, पहुंचे 4293 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद आरोग्य मेले की शुरुआत, पहुंचे 4293 मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की करीब तीन माह बाद फिर से शुरुआत हुई। पहले दिन रविवार को अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी न होने से मेले में जांच इलाज के लिए आने वालों की संख्या कम ही रही। इस दौरान 4293 मरीजों का इलाज करके उन्हें दवाईयां दी गई। मालूम रहे कि कोरोना की तीसरी लहर व विधानसभा चुनाव के चलते आरोग्य मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। अब हालात सामान्य होने के बाद रविवार से फिर से मेले का आयोजन शुरु हो गया है।
जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 4293 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। इन मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य चेकअप करके दवाईयां वितरित की। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया सभी केंद्रों पर आने वाले मरीजों को एक सप्ताह की दवाईयां दी गई है। अगले रविवार को आयोजित होने वाले मेले में फिर से बुलाया गया है।
डॉ. उदय प्रताप ने बताया पहले दिन मेले में बुखार, पेटदर्द, त्वचा रोग, गठिया बाई आदि बीमारियों के मरीज आए। बताया कि अब गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। इसलिए मरीजों की संख्या आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ सकती है। कमलापुर संवाद के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने मेले का उद्घाटन किया। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने यहां पर आने वाले मरीजों को दवाईयां दी।
विज्ञापन
मेले की तैयारियों की जायजा लेकर मरीजों को यहां पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई ने बताया कि आरोग्य मेले में मरीजों को ओपीडी के साथ ही साथ तमाम बीमारियों की जांच और परामर्श दिए जाएंगे। मेले में टीबी, मलेरिया, दिमागी बुखार, फाइलेरिया व कुष्ठ रोग से संबंधी उपचार मिलेगा।