{"_id":"674e0c04fe10f552360651c4","slug":"a-tanker-full-of-methanol-overturned-on-the-highway-in-sitapur-the-administration-was-left-helpless-sitapur-news-c-102-1-stp1001-122929-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीतापुर में हाईवे पर पलटा मेथेनाल से भरा टैंकर, प्रशासन के हाथ-पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीतापुर में हाईवे पर पलटा मेथेनाल से भरा टैंकर, प्रशासन के हाथ-पांव फूले
Tue, 03 Dec 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर में हाईवे पर पलटे टैंकर को उठाती क्रेन।
महोली। असम से मेथेनाल लेकर जा रहा टैंकर सोमवार को रास्ते में हाईवे के किनारे पलट गया। सूचना पाकर एसडीएम सहित जिले के अधिकारी मौके पर पहुुंचे और लोगों को रसायन से दूर रहने को आगाह किया।सोमवार सुबह कोतवाली इलाके में बाईपास हाईवे पर अढ़ौरी मोड़ से कुछ दूरी पर मेथेनाल से भरा टैंकर पलट गया। जैसे तैसे चालक व हेल्पर उसमें से बाहर निकले। टैंकर के चालक अमरोहा निवासी तनसीर ने बताया कि असम के नामरूप स्थित पेट्रो केमिकल डिपो से टैंकर में मेथेनाल लोडकर यूपी के बाजपुर स्थित मेथेनाल रेबिन फैक्टरी जा रहा था। अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे पलट गया। हादसे के कुछ ही देर में टैंकर का रसायन तेजी से जमीन पर फैलने लगा। हाईवे के किनारे खाई तथा पास के खेतों में हजारों लीटर मेथेनाल फैल गया। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम शशिबिंदु द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी बुलाकर टैंकर को सीधा करवाया। इस दौरान सूचना पर दमकल व आबकारी विभाग के अधिकारी व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
तहसील प्रशासन ने कराई मुनादी
घटना के बाद आसपास फैले रसायन के संपर्क में कोई न आए, इसको देखते हुए तहसील प्रशासन की ओर से आसपास तीन किलोमीटर के एरिया में मुनादी कराकर घटनास्थल पर फैले रसायन से दूर रहने की चेतावनी दी गई।
किसान ने एसडीएम से लगाई गुहार टैंकर पलटने से अढ़ौरा निवासी मिश्रीलाल के खेत में हजारों लीटर रसायन फैल गया। इससे सरसों की फसल नष्ट हो गई। किसान ने जमीन बंजर होने की आशंका के चलते पानी भरवाकर जेसीबी से मिट्टी पलटवाई। किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अत्यधिक ज्वलनशील होता है मेथेनाल
कृषक इंटर कॉलेज में केमिस्ट्री के प्रवक्ता सुनील भारत ने बताया कि मेथेनाल अत्यधिक ज्वलनशील होता है, इसके कारण हादसे के दौरान आग भी लग सकती थी। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने अपनी आंखों में जलन महसूस की और वहां से निकलने लगे।